हल्द्वानी। कल बागेश्वर में और आज उत्तरकाशी में भूकंप ने लोगों को हिला कर रख दिया है। शनिवार को उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह 11ः27 पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी और तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है। भूकंप का अहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।फिलहाल भूकंप से कहीं किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।