HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: अब ऋषिकेश एम्स के न्यूरो डिपार्टमेंट में भर्ती नैनीताल की...

ब्रेकिंग न्यूज: अब ऋषिकेश एम्स के न्यूरो डिपार्टमेंट में भर्ती नैनीताल की महिला मिली कोरोना पाजिटिव

ऋषिकेश। यहां के एम्स चिकित्सालय में भर्ती नैनीातल निवासी एक महिला के कोरोना पाजिटिव आने पर एम्स में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले ही एम्स के यूरो विभाग के एक नर्सिंग आफिसर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। तब चिकित्सालय के 29 कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया था। अब न्यूरो विभाग में भर्ती महिला के कोरोना पाजिटिव आने से सनसनी फैलनी लाजमी है। इसी के साथ सूबे में कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि के बाद इसके साथ ही राज्य में अब कोरोनावायरस संक्रमित मामलों की संख्या 52 हो गई है। महिला को पांच दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। महिला का उपचार आईसीयू में चल रहा है। एम्स के PRO हरीश थपलियाल ने 56 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। फिलहाल न्यूरो डिपार्टमेंट को सील करने की तैयारी चल रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

लेटेस्ट ख़बर के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
DgdwsJJqlSTGKfpD5GJ6vb

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments