HomeInternationalबिग ब्रेकिंग : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हालत...

बिग ब्रेकिंग : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हालत बेहद चिंताजनक, एक सर्जरी के बाद बिगड़ी सेहत

ADVERTISEMENTS

CNE NEWS- उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की जिंदगी खतरे में बताई जा रही है। अमेरिकी अफसरों के मुताबिक, एक ऑपरेशन के बाद किम की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि किम 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिवस में होने वाले जश्न के एक कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। इसी के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे। बताया जा रहा है कि हाल में उनकी एक सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। हालांकि एक अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा है कि किम की तबियत की गंभीरता का पूरा आकलन नही हो पा रहा है, लेकिन इतना जरूर पता है कि वह स्वस्थ नही हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया से खूफिया जानकारी हासिल करना बेहद कठिन कार्य है। इतना जरूर पता चल पाया है कि गत 12 अप्रैल को उन्हें अटैक आया था। जिसके बाद से उनका उपचार चल रहा है। अत्यधिक धूम्रपान व शराब के सेवन से उनकी तबियत बिगड़ी है। 19 अप्रैल को उनका उपचार करने वाली मेडिकल टीम वापस लौट आई है। अमेरिकी सै​न्य अधिकारियों का कहना है​ कि उत्तर कोरिया के नागरिक अपने तानाशाह को एक देवता का दर्जा देते हैं और वहां की मीडिया भी पूरी तरह परतंत्र है। अतएव सही जानकारी हासिल करना बेहद दुष्कर है। अलबत्ता इतना पता है कि किम जोंग उन को आंखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 11 अप्रैल को देखा गया था। जिसमें उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कोरोना वायरस को लेकर सख्त जांच के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं, वह 14 अप्रैल को मिसाइल के परीक्षण के कार्यक्रम से भी नदारद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments