HomeUttarakhandAlmoraखुलासा : सड़क पर मृत​ मिले कर्मचारी की लाश से नहीं मिले...

खुलासा : सड़क पर मृत​ मिले कर्मचारी की लाश से नहीं मिले किसी गम्भीर चोट के निशान

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
यहां आज सुबह कचहरी मार्ग में मृत मिले सप्लाई डिपो में कार्यरत कर्मचारी जगदीश चंद्र भट्ट की मौत को मामले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम ​करने वाले चिकित्सक के अनुसार उनके शरीर पर किसी गम्भीर चोट के निशान नही हैं। इधर थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में हत्या की आशंका नही कही जा सकती है। फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर स्थानीय नगारिकों के मुताबिक मृतक शराब के नशे में भी डूबा रहता था। पोस्टमार्टम करने वाले डा० अमरजीत सिंह द्वारा बताया गया की मृतक के शरीर पर गम्भीर चोट नही मिली। हालांकि शरीर में छिलने के निशान हैं। इसके साथ ही रानीखेत थानाध्यक्ष रमेश बोहरा द्वारा घटनाक्रम पर बताया की प्रथम दृष्टि द्वारा जांच पर हत्या का मामला होना अभी नही कह सकते।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments