HomeUttarakhandAlmoraमृत्यु उपरांत कोई 'अपना' नहीं मिला, समिति ने निभाई अंतिम रस्म

मृत्यु उपरांत कोई ‘अपना’ नहीं मिला, समिति ने निभाई अंतिम रस्म

ADVERTISEMENTS

✒️ नेपाली मूल के व्यक्ति का पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार

CNE NEWS, ALMORA

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जीवन के अंतिम पड़ाव में जिनका कोई नहीं, उनको मोक्ष धाम विदा करने में हिंदू सेवा समिति बड़ी भूमिका का निर्वहन करती आई है। इसी क्रम में समिति की ओर से आज शनिवार को पुन: एक शव का हिंदू विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदू सेवा समिति का बड़ा योगदान

उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक तमाम संस्कारों का विधान है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार विधि विधान से नहीं होता, उसे मृत्यु उपरांत भी संतोष नहीं मिलता। अतएव इन परिस्थितियों में हिंदू सेवा समिति हमेशा मदद को आगे आई है।

03 दिन पहले हो गया था देहांत, अपना कोई नहीं मिला

आज शनिवार को हिंदू सेवा समिति के परिवार के सदस्यों द्वारा 03 दिन पहले मृत मिले एक नेपाली व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि मृतक की आयु लगभग 60 वर्ष रही थी। जिसका जिला अस्पताल में 03 दिन पूर्व देहांत हो गया था। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई। इसके बाद भी उसके परिजनों का कोई पता नहीं लग पाया।

पुलिस प्रशासन ने किया संपर्क

इसके संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क किया गया। जिसके बाद अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विश्वनाथ धाम में कर दिया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा जिला या उसके आसपास के क्षेत्र में कोई भी इस तरह की घटना में हिंदू सेवा समिति आगे आकर अपना सहयोग हमेशा प्रदान करती है।

पुलिस व हिंदू सेवा समिति के सदस्यों की रही मौजूदगी

अज्ञात शव के अंतिम संस्कार के मौके पर हिंदू सेवा समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे। उपस्थिति रहे लोगों में सुशील साह, नीरज बोरा, गोविंद मटेला, अमित साह मोनू, यशवंत पवार, मनोज वर्मा, बलवंत राणा, कमल साह, सोबन बिष्ट सोनू उपस्थि थे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल केशव सिंह, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments