HomeUttarakhandDehradunBig Breaking : अटकलों में लगा विराम ! उत्तराखंड में नही होने...

Big Breaking : अटकलों में लगा विराम ! उत्तराखंड में नही होने जा रहा है कोई नेतृत्व परिवर्तन, त्रिवेंद्र बने रहेंगे प्रदेश के सीएम, बंशीधर भगत ने जारी किया बयान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अब तक चल रही अटकलों को आखिरकार विराम लग गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का एक बड़ा बयान आया है। जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन नही होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में चार साल के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अचानक हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद राजनैतिक गलियारों में कई तरह के कायस लगाये जा रहे थे। बंशीधर भगत के इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन जैसी कोई बात नही होगी और त्रिवेंद्र सरकार कुशलतापूर्वक अपना कार्यभार पूर्ववत सम्भालेगी।

ब्रेकिंग : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने महिला के दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, खुद भी लटका फंदे पर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments