HomeBreaking Newsजवाहर नवोदय के नितीश जोशी व लक्ष्मी रावत का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के...

जवाहर नवोदय के नितीश जोशी व लक्ष्मी रावत का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयन

ADVERTISEMENTS

✒️ विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत, गदगद विद्यालय परिवार

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

JAWAHAR NAVODAYA VIDYALAYA, GANGARKOT, SUYALBARI Students Selected for National Exhibition

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल के दो विद्यार्थियों ने जेएनवी का नाम रोशन किया है। यहां अध्यनरत नितीश जोशी व लक्ष्मी रावत का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। निश्चित रूप से यह विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि क्षेत्रीय स्तर लखनऊ से कुल 03 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी के लिए हुआ, जिसमें 02 छात्र नैनीताल से हैं। अपने होनहारों की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गदगद है।

उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू नेशनल साइंस, मैथमैटिक्स तथा पर्यावरण प्रदर्शनी 2022-23 (JNNNSMEE) के तत्वाधान में आयोजित प्रदर्शनी में जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल के छात्र नितीश जोशी व लक्ष्मी रावत का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्रों ने संकुल स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी मेधा, मॉडल व प्रोजेक्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया।

सर्वप्रथम छात्रों ने संकुल स्तरीय प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद उनका चयन क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी के लिए हुआ। 22-23 सितम्बर 2022 को क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में इन दोनों छात्रों ने प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में लखनऊ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 29 व 30 सितंबर, 2022 को आयोजित (जवाहर नवोदय विद्यालय, फरीदाबाद) प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर पर नितीश जोशी ने द्वितीय स्थान व लक्ष्मी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रदर्शनी में देशभर के नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल के लिए गौरवपूर्ण क्षण था, क्योंकि क्षेत्रीय स्तर लखनऊ से कुल 03 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी के लिए हुआ जिसमें 02 छात्र नैनीताल से हैं।

अब राष्ट्रीय स्तर-राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में केन्द्रीय विद्यालय संगठन केन्द्र शासित प्रदेशों व राज्यों के चयनित छात्र प्रतिभाग करेंगे। ये दोनों छात्र विज्ञान वर्ग में नवोदय विद्यालय समिति (नोएडा) उप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद विद्यालय पहुंचने पर दोनों प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने पुष्प गुच्छ व फूल मालाओं से स्वागत किया।

स्वागत भाषण में प्राचार्य राज सिंह ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना गौरव की बात है। साथ ही छात्र-छात्राओं का आहवान करते हुए कहा कि सभी छात्र शैक्षणिक व पाठ्य सहगामी क्रिया-कलापों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करें। सही मार्गदर्शन व परिश्रम से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होने दोनों छात्र-छात्रा का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक सुदीप ममगाई (कम्प्यूटर विज्ञान) व दिनेश कुमार (जीव विज्ञान) को नीतीश जोशी व लक्ष्मी रावत की इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि दोनों शिक्षक बधाई के पात्र हैं। उप-प्राचार्या प्रभा वर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रेमशीला सिंह, फैकल्टी दिनेश कुमार, सुदीप ममगाई व रागिनी गोयल ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे के लिए अग्रिम शुभकामनाऐं प्रदान की।

https://creativenewsexpress.com/want-to-buy-a-dog-nothing-is-better-than-indian-spitz/
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments