HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: एनआईओएस की प्रयोगात्मक परीक्षा इसी माह, तिथियां घोषित

ALMORA NEWS: एनआईओएस की प्रयोगात्मक परीक्षा इसी माह, तिथियां घोषित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कालेज हवालबाग (अल्मोड़ा) में एनआईओएस की प्रयोगात्मक परीक्षा इसी माह होगी। इसकी तिथियां घोषित कर दी गई हैं, जो निर्धारित तिथियों को सुबह 10 बजे से होंगी।
राजकीय इंटर कालेज हवालबाग के प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा 10 की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 जनवरी, गणित व चित्रकला की 21 जनवरी तथा गृहविज्ञान की परीक्षा 23 जनवरी को होगी जबकि बारहवीं की भूगोल, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान व चित्रकला की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 जनवरी, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, शारीरिक शिक्षा व योग की परीक्षा 18 जनवरी, भौतिक विज्ञान की 21 जनवरी तथा डाटा एंट्री कार्य, जनसंचार, पुस्तकालय व सूचना विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी को होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments