HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बजट आवंटन में खामी के खिलाफ आंदोलनरत जिला पंचायत के...

Bageshwar News: बजट आवंटन में खामी के खिलाफ आंदोलनरत जिला पंचायत के नौ सदस्यों का धरना जारी, पंचायती राज के सचिव एवं निदेशक को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत में बजट आवंटन में अनियमितता एवं समान बजट वितरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्यों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि वह आंदोलन करने को इसलिए मजबूर हैं कि उनके क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत को मिलने वाली धनराशि में वे बंदरबांट नहीं होने देंगे। उन्होंने जिला पंचायत में अध्यक्ष की मनमानी तत्काल रोकने की मांग का एक ज्ञापन सचिव पंचायती राज व निदेशक पंचायती राज को भेजा है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में 9 सदस्यों ने बारिश के बावजूद भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की हनक के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष विपक्षी सदस्यों के साथ अन्याय पर उतारू हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि जिससे उनके क्षेत्रों का विकास पटरी से उतर गया है। जिला पंचायत को विकास कायों के लिए मिलने वाली धनराशि में बंदरबांट हो रही है। अपने चेहतों को धनराशि बांटी जा रही है। जबकि जनप्रतिनिधि जो चुनकर आए हैं, उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने नारेबाजी कर अनियमितताओं की जांच की मांग की।

इस दौरान हरीश ऐठानी, वंदना ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, गोपा धपोला, पूजा आर्या, इंद्रा परिहार, रूपा कोरंगा, रेखा देवी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments