HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी में बही आस्था की बयार ! दुर्गा प्रतिमाओं...

अल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी में बही आस्था की बयार ! दुर्गा प्रतिमाओं के विधिवत विसर्जन के साथ नौ दिन से चल रहे महोत्सव समापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रों में दुर्गा महोत्सव का दुर्गाओं का विधिवत विसर्जन के साथ समापन हुआ। कोविड—19 की गाइड लाइन के अनुसार इस साल भीड़—भाड़ अधिक नही देखी गई, लेकिन इससे आस्था की बयार में कोई कमी नही आई। माता रानी के जयकारे के साथ आधे—आधे घंटे के अंतराल के बाद भजन—कीर्तन के साथ पूर्ण भक्ति भाव से दुर्गा विसर्जन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार लक्ष्मेश्वर, पातालदेवी, दुंगाधारा, गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, राजपुरा, चौघानपाटा, धारानौला, आफिसर्स कालोनी व इंद्रा कलोनी में दुर्गा प्रतिमा का निर्माण हुआ। सर्वप्रथम प्रात: साढ़े दस बजे लक्ष्मेश्वर स्थित दुर्गा का क्वारब स्थित विसर्जन किया गया। इसके पश्चात पातालदेवी पर्वाहन 11 बजे, ढूंगाधारा 11.30, गंगोला मोहल्ला दोपहर 12 बजे, लाला बाजार 12.30, राजपुरा 01 बजे, चौघानपाटा 1.30 बजे, धारानौला 02 बजे तथा इंद्रा कालोनी की दुर्गा का अपराहन 3 बजे करबला होते हुए क्वारब की कोसी नदी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दुर्गा निर्माण समितियों के सदस्य व श्रद्धालुजन मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि विगत वर्षों तक दुर्गा महोत्सव के समापन पर नगर में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाती थी। जिसमें दूरस्त ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु जन शिकरत करते थे। किंतु कोरोना काल में इस बार कोरोना मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन बेहद सादगी से हुआ। सामूहिक पूजा और प्रसाद वितरण भी नहीं किया गया। इधर चौघानपाटा स्थित पार्क में दुर्गा समिति चौघानपाटा के तत्वाधान में चल रहे दुर्गा महोत्सव का मां दुर्गा के कोसी में विधिवत विसर्जन के साथ समापन हुआ। विसर्जन यात्रा में समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र तिवारी, पालिका के नामित सदस्य दीपक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल भैरव गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, रिंकू वर्मा, कैलाश साह, सूरज वाणी, अभिषेक रावत, विक्की बिनवाल, निर्मल रावत, सुनील गोस्वामी, सभासद हेम तिवारी, पारितोष जोशी, पंकज कांडपाल, धीरज साह, पंकज टम्टा, व्यापार मंडल सचिव अमन नज्जौन आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments