HomeUttarakhandNainitalसीएचसी सुयालबाड़ी में लगा निक्षय शिविर, फ्री एक्सरे—शुगर व बीपी जांच

सीएचसी सुयालबाड़ी में लगा निक्षय शिविर, फ्री एक्सरे—शुगर व बीपी जांच

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में शुक्रवार को 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत बड़ी संख्या में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर 30 एक्सरे और 50 लोगों के बीपी व शुगर की जांच हुई।

सीएचसी सुयालबाड़ी में आयोजित कैंप में सुबह से ही जांच कराने आये मरीजों की आवाजाही देखी गई। चिकित्सकों द्वारा जांच करवाने के अलावा उन्हें ​परामर्श भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि 100 दिवसीय निक्षय अभियान, क्षय रोग यानी टीबी के मरीज़ों को खोजने और उनका इलाज करने के लिए चलाया जाने वाला अभियान है। यह अभियान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत चलाया जाता है। इसके तहत, टीबी के लक्षण वाले लोगों की जांच की जाती है।

सीएचसी सुयालबाड़ी में लगा निक्षय शिविर, फ्री एक्सरे—शुगर व बीपी जांच
सीएचसी सुयालबाड़ी में लगा निक्षय शिविर, फ्री एक्सरे—शुगर व बीपी जांच

जांच में टीबी की पुष्टि होने पर, मरीज़ को मुफ़्त दवाएं दी जाती हैं। साथ ही, उन्हें नि:क्षय योजना के तहत भी आर्थिक सहायता दी जाती है। इस अभियान के ज़रिए, टीबी के अदृश्य मामलों का पता लगाया जाता है और उनका इलाज किया जाता है। खास तौर पर, उच्च जोखिम वाले समुदायों में टीबी के मामलों को कम करने पर ध्यान दिया जाता है। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल, एक्सरे तकनीशियन हेमंत कुमार सिंह, फार्मेसी अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, नर्सिंग अधिकारी कमलेश, एएनएम भावना नेगी, एएनएम प्रमिला व मल्लिका तथा क्षेत्र से संबंधित आशा कायकर्तियां मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments