HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: अनिश्चितकालीन धरने पर उतरे एनएचएम कर्मी, आपात सेवा में लगे...

Bageshwar News: अनिश्चितकालीन धरने पर उतरे एनएचएम कर्मी, आपात सेवा में लगे कर्मचारी भी शामिल

ADVERTISEMENTSAd

दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं कर्मचारी
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार से शुरू हो गया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी तीन दिन से आंदोलित हैं। अब आपात सेवा में लगे कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनएचएम कर्मी शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन दिन से कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन उनकी न विभाग सुन रहा है और न सरकार। उन्होंने उपेक्षा पर कड़ी आपत्ति जताई है। अब आपात सेवा में जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इससे अस्पताल में आने वाले रोगी परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह पीछे नहीं हटेंगे।

इस मौके पर अनीता जोशी, ममता जोशी, दीपा, नीता साह, कमल जोशी, गिरीश चंद्र, महिपाल, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इधर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी एनआरएचएम कर्मचारियों के आंदोलन स्थल पर पहुँच कर उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से अतिशीघ्र कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान अंकुर उपाध्याय, रोहित खैर, ईश्वर पांडेय, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments