HomeUttarakhandAlmoraAlmora: मनकोटी के पुन: अध्यक्ष बनने पर गदगद केमिस्ट एसोसिएशन, सम्मान समारोह

Almora: मनकोटी के पुन: अध्यक्ष बनने पर गदगद केमिस्ट एसोसिएशन, सम्मान समारोह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बीएस मनकोटी के उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर तमाम दवा विक्रेताओं में हर्ष की लहर है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आज एक कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वाधान आज यहां एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बीएस मनकोटी के उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ में पुनः अध्यक्ष पद पर आसिन होने पर तमाम सदस्यों में अपार हर्ष है।

संस्था के सभी सदस्यों द्वारा मनकोटी को फूलमालाओं से लाद कर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मनकोटी के मार्गदर्शन से व्यसाय में निरन्तर आने वाली परेशानियों का निराकरण होगा। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गये, जिसका सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा उनको शुभकामनाएं दी गई।

यह भी ​पढ़िये —Click It Now ➡️ दिमाग चकरा जायेगा ऐसे सवालों पर, पढ़िये आई.ए.एस. इंटरव्यू में पूछे गये कुछ रोचक सवाल !

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments