HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नवांगतुक DM विनीत तोमर (IAS Vineet Tomar) ने संभाला कार्यभार

अल्मोड़ा: नवांगतुक DM विनीत तोमर (IAS Vineet Tomar) ने संभाला कार्यभार

📌 कोषागार समेत कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया

✒️ बोले, ध्यान रहे कि लोगों को अनावश्यक नहीं भटकना पड़े

Newcomer District Magistrate IAS Vineet Tomar took charge in Almora

IAS Vineet Tomar/ सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले में नवागंतुक जिलाधिकारी विनीत तोमर (DM Vineet Tomar) ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी (IAS officer) विनीत तोमर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक, जिलाधिकारी चंपावत, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी लैंसडाउन व काशीपुर रह चुके हैं।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑॅफ आनर (Guard Of Honor) दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) व अपर जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर नवागंतुक जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार में डबल लॉक, सिंगल लॉक, सीसीएल, डीसीएल आदि का गहनता से निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत कक्ष, भूमि अध्यापित कक्ष, जिला विकास प्राधिकारण, आपदा कन्ट्रोल रूम,स्टाम्प कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख एवं निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून के देखते हुए जनपद में आपदा की तैयारियों को लेकर की जल्द ही एक बैठक आयोजित की जायेगी। उन्हांेने कहा कि जनपद में गतिमान विकास कार्य में गति लाने का प्रयास किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास के लिये नई कार्य योजना बनायी जायेगी। जहां सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं का प्राथमिकता में रखते हुए विकास किया जायेगा।

उन्होने (IAS Vineet Tomar) कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके फाइलें कम से कम लंबित रहें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक भटकना नहीं पड़े और फाइलों का निस्तारण समयबद्वता व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्ताेलिया, संयुक्त मजिस्टेªट रानीखेत जय किशन, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह, सल्ट गौरव पाण्डे, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, वैयक्तिक सहायक हरेश उपाध्याय व कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ नेशल हाईवे की दशा बदहाल क्यों

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments