HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः दुबारा जिलाध्यक्ष बने डीके जोशी और रजनीश जिलामंत्री

अल्मोड़ाः दुबारा जिलाध्यक्ष बने डीके जोशी और रजनीश जिलामंत्री

ADVERTISEMENTS

👉 डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्विरोध नई कार्यकारिणी गठित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन यहां समस्याओं पर गहन मंथन करने और एकजुट होकर संघर्ष करने के साथ ही अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हो गया। गत रविवार को अधिवेशन के द्वितीय सत्र देर शाम तक चला, जिसमें चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। खास बात ये रही कि जिला कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गई और डीके जोशी दुबारा जिलाध्यक्ष व रजनीश जोशी फिर जिलामंत्री चुने गए।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जनपद शाखा अल्मोड़ा की कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक के रुप में प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, कुमाउं मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र कुमार व मंडलीय सचिव प्रेमशंकर सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया गया। नई कार्यकारिणी में डीके जोशी दुबारा अध्यक्ष व रजनीश जोशी दुबारा जिलामंत्री बने हैं। पिछली बार उपाध्यक्ष रहे जेपीएस मनराल इस बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इनके अलावा गोपाल सिंह चंद उपाध्यक्ष, मनोहर मेहता संगठन मंत्री, ललित नेगी संयुक्त मंत्री, कैलाश पपनै कोषाध्यक्ष व माया पाण्डे संप्रेक्षक चुनी गई हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments