HomeUttarakhandAlmoraधौलछीना : रामलीला कमेटी की नव कार्यकारिणी गठित, तालीम 18 अगस्त से

धौलछीना : रामलीला कमेटी की नव कार्यकारिणी गठित, तालीम 18 अगस्त से

ADVERTISEMENTS

चंद्र सिंह मेहरा अध्यक्ष, राजू बोरा बने सचिव

इस बार महिला पात्रों को भी मिलेगा अभिनय का मौका

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धौलछीना रामलीला कमेटी की बैठक में नई कार्यकारणी का गठन का गठन किया गया। जिसमें चंद्र सिंह मेहरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व राजू बोरा को सचिव चुने गये। तय हुआ कि इस बार रामलीला का भव्य रूप से मंचन किया जायेगा व तालीम का श्रीगणेश 18 अगस्त से होगा। इस साल महिला पात्रों को भी शामिल करने और कुमाऊनी प्रसंगो को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया।

रामलीला कमेटी धौलछीना के वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुरानी कार्यकारिणी को ससम्मान भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी रामलीला मंचन समेत तालीम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने इस बार रामलीला को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अगस्त से रामलीला मंचन के लिए तालीम का श्रीगणेश किया जाएगा तथा इस बार महिला पात्रों को भी अभिनय का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रामलीला के बीच-बीच में कुमाऊंनी प्रसंगो को भी जोड़ने का प्रस्ताव पास किया गया।

इस दौरान नई कार्यकारिणी के लिए चंद्र सिंह मेहरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा व प्रकाश वर्मा, सचिव राजू बोरा, उपसचिव कुंदन सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना, व्यवस्थापक दरबान सिंह रावत, नारायण सिंह मेहरा, अतिथि व्यवस्थापक मनमोहन सिंह, मो. सलमान तथा शांति व्यवस्था के लिए गोपाल मेहरा को चुना गया।

व्यवस्थापक स्टेज मैनेजर दरबान सिंह रावत ने उत्तम व्यवस्था व भव्य रामलीला महोत्सव करवाने तथा अध्यक्ष चंदन सिंह नेहरा ने सभी को इस पुनीत कार्य में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उमेश मनराल निर्देशक ने इस बार की रामलीला में कुमाऊंनी प्रसंग व विशेष अभिनय करवाने की बात कही। इस दौरान नंदन सिंह कार्की को सह निर्देशक, राकेश मेहता को स्टोर प्रभारी, किशन शिराड़ी, बच्ची शिराड़ी तालीम मास्टर, प्रशांत रावत को प्रचार-प्रसार, नथीराम नौटियाल, राकेश मेहरा, ललित मोहन को लेखाकार की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जमन सिंह मेहरा, बिशन सिंह, सूबेदार चंद्र सिंह, दीवान सिंह राणा, आनंद सिंह, चंदन सिंह, सिंह, लाल सिंह, हरीश सिंह, रणजीत सिंह, धन सिंह, चंद्रशेखर पांडे, ललित लोहानी, राहुल मेहरा, त्रिलोक सिंह राणा, शिवराज बोरा आदि ने विचार रखे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments