HomeUttarakhandAlmoraनई दिल्ली : विधायक नैनवाल ने की मृतक मनोज नेगी के...

नई दिल्ली : विधायक नैनवाल ने की मृतक मनोज नेगी के परिजनों से मुलाकात

ADVERTISEMENTS

✒️ भावुक हुए नैनवाल, गत दिनों हुआ था यह जघन्य हत्याकांड

✒️दोषियों को कड़ी सजा दिलाने को पुरजोर कोशिश करने का दिया आश्वासन

रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने आज दिल्ली बलजीत नगर में विगत दिनों हुए एक जघन्य हत्याकांड में मारे गए मनोज नेगी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मनोज नेगी के परिजनों को सांत्वना देते हुए बताया कि इस अपराध में संलिप्त सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि दोषियों की बिलकुल भी नहीं बक्शा जायेगा। परिजनों से मिलकर विधायक काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपनी तरफ से कुछ सहायता राशि मृतक के परिजनों को दी। उसके उपरांत डॉक्टर नैनवाल ने संबंधित थाने में जाकर जांच अधिकारी, एसीपी और थानाध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया की इस केस में कहीं भी कोई भी हिला-हवाली नहीं बरती जाए। उन्होंने इस केस की अभी तक की जांच का भी संबंधित अधिकारियों से ब्योरा लिया।

सनद रहे मृतक मनोज नेगी का पैतृक रानीखेत विधानसभा का स्थाई निवासी हैं। वह अपने माता- पिता का इकलौता बेटा था और महज 17 साल का था। पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का कहना है कि जितना भी उनसे बन पाएगा, मृतक मनोज के परिजनों को भरसक सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने जल्दी ही क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के साथ पुनः मृतक के परिजनों से मिलने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र हालसी, दिनेश घुगतियाल, पुष्पा रावत, पूरन रावत, रवींद्र सिंह चौहान, गुसाईं, वीना आदि भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments