HomeBreaking Newsखीनापानी में ऐतिहासिक जुसुली देवी शौक्याणी धर्मशाला का नव निर्माण शुरू

खीनापानी में ऐतिहासिक जुसुली देवी शौक्याणी धर्मशाला का नव निर्माण शुरू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी, गरमपानी

  • डीएम कर सकते हैं निरीक्षण, 24 लाख का टेंडर
  • पूर्व में कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी ने किया था निरीक्षण

यहां खीनापानी स्थित ऐतिहासिक जसुली दताल (शौक्याणी) धर्मशाला का नव निर्माण शुरू हो चुका है। इस कार्य के लिए 24 लाख का टेंडर हुआ है। जल्द ही डीएम नैनीताल भी कराये जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सकते हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

एई महेश उप्रेती ने बताया कि 24 लाख का अभी टेंडर हुआ है। प्राप्त धनराशि के तहत धर्मशाला की क्षतिग्रस्त छतों के जीर्णोद्धार का काम होना है, सुरक्षा दीवार बनेगी तथा रेलिंग व पटाल बिछायी जायेगी। ज्ञात रहे कि इसी साल गत 08 जून को कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी ने खीनापानी स्थित जसुली शौक्याणी की ऐतिहासिक धर्मशाला का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किये थे। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया था कि इस पौराणिक धर्मशाला का पुर्ननिर्माण किया जायेगा। इस धर्मशाला का भी प्रदेश की अन्य धर्मशालाओं की तरह ही पर्यटक स्थल के रूप में किया जायेगा। छह माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण हो जायेगा।

यहां आपको यह बता दें कि विगत वर्ष शासन स्तर पर स्व. जसुली दताल (शौक्याणी) की धर्मशालाओं को पर्यटन हब के रूप में विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया था। इस हेतु शासन स्तर पर समस्त जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मंगाई गई थी। इस महान दानवीर महिला ने आज से 171 वर्ष पूर्व धारचूला से भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी तक इन धर्मशालाओं का निर्माण करवाया था।

संपूर्ण कुमाऊं मंडल में यह धर्मशालाएं आज भी खंडहर रूप में मौजूद हैं। पिथौरागढ़ जनपद में 09, अल्मोड़ा में 30 तथा चंपावत में 03 धर्मशालाएं हैं। अब यहां खीनापानी की धर्मशाला के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने के बाद सभी धर्मशालाओं की मौजूदा हालातों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धर्मशाला के नव निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments