HomeUttarakhandNainitalकैंची धाम में बनेगा नया ब्रिज, कमिश्नर दीपक रावत ने लिया जायजा

कैंची धाम में बनेगा नया ब्रिज, कमिश्नर दीपक रावत ने लिया जायजा

ADVERTISEMENTS

कैंचीधाम/भवाली/नैनीताल | मानसखण्ड मन्दिर माला योजना के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कैंचीधाम मन्दिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान व सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में मंगलवार को कैंचीधाम मन्दिर परिसर में कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं मन्दिर समिति के साथ समीक्षा की गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता है कि कैंची धाम में मास्टर प्लान बने श्रद्धालुओं को कैसे हम हाईटेक सुविधा दे सकते हैं उसको देखते हुए मास्टर प्लान के तहत सभी विभागों के अधिकारियों व मन्दिर समिति के पदाधिकारियो के साथ प्रस्तावित डीपीआर के सम्बन्ध में वार्ता की गई। उन्होंने कहा जो डीपीआर बने उसमें सभी विभागों का समन्वय व सहभागिता हो। उन्होंने कहा डीपीआर भविष्य के दूरगामी परिणामों के देखते हुए बनाई जाए।

कमिश्नर दीपक रावत (Commissioner Deepak Rawat) ने कहा कि मन्दिर में एक नया ब्रिज बनाया जायेगा, शिप्रा नदी पर एलिएन बनाये जायेंगे जिससे भूकटाव रूकेगा। उन्होंने कहा बाईपास सर्वे कर लिया गया है शीघ्र ही एलाइमेंट का कार्य किया जायेगा साथ ही मन्दिर परिसर में हाईटेक पार्किंग की सुविधा के साथ ही श्रद्धालुओं हेतु हाईटेक शौचालय, गार्डन, व्यू प्वाइंट मास्टर प्लान के तहत बनाये जायेंगे।

समीक्षा के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों के साथ ही मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा भी सुझाव दिए गए। इसके उपरान्त आयुक्त ने कैंचीधाम मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण किया।

समीक्षा के डीआईजी योगेश सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, एसएसपी पीएन मीणा, एएसपी डा. जगदीश चन्द्र,नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही मन्दिर समिति के सचिव आलोक चोपडा, शैलेस साह, ओम प्रकाश, जया प्रसादा, अश्वनी कुमार, प्रधान पंकज निगल्टिया के साथ ही लोनिवि, वन विभाग, सिंचाई, राजस्व आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments