HomeUttarakhandAlmoraभाजपा नहीं, कांग्रेस की परिपाटी रही है भाई—भतीजावाद : ललित लटवाल

भाजपा नहीं, कांग्रेस की परिपाटी रही है भाई—भतीजावाद : ललित लटवाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर के के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कांग्रेस द्वारा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर भाई—भतीजावाद का आरोप लगाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी मानसिकता के अनुरूप ही यह स​ब दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में अल्मोड़ा विधानसभा में इतने विकास कार्य हुए हैं कि कांग्रेस इन्हें देख कर बौखला गई है। शहर के आस—पास लगे गांव में सड़कें पहुंचाना। शहर के लिए 25 करोड़ से अधिक की सीवर लाइन योजना का पैसा लाना, ट्रक स्टैंड के लिए धन अवमुक्त कराना, अल्मोड़ा तक पानी लाने के लिए 24 करोड़ की पाइप लाइन का बिछाना आदि हैं जिसका कार्य पूर्ण होने जा रहा है। अल्मोड़ा के अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था सहित अनेक नई योजनाओं का लोकार्पण उद्घाटन सरकार की पिछले 5 वर्षों की उपलब्धियां रही हैं।

उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों के कार्यकाल और अपनी निश्चित हार को देखकर कांग्रेस के लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अगर कांग्रेस के लोगों को लगता है कि पिछले 5 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं तो वह अपने 10 वर्षों के कार्यकाल के लिए श्वेत पत्र जारी करें और भारतीय जनता पार्टी अपने 5 वर्षों के कार्यकाल के लिए श्वेत पत्र जारी करेगी। वरना 10 साल बर्बाद करने के लिए कांग्रेस के लोग जनता से माफी मांगे और भारतीय जनता पार्टी के किए गए कार्यों को साधुवाद दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिपाटी भाई—भतीजावाद की रही है। जिस कारण उन्हें हर जगह भाई—भतीजावाद दिखाई देता है, क्योंकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष में भी भाई भतीजावाद की गहरी छाप है। इस कारण ही वो लोग ऐसे अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।

कांग्रेस के लोग यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व का नेतृत्व कर रहा है और भारत को पूरा विश्व एक मजबूत राष्ट्र मान रहा है। कोरोना जैसी महामारी में भारत ने जहां स्व—निर्मित वैक्सीन से कोरोना का मात देने का प्रयास किया है, वहीं विश्व को वैक्सीन लेकर कई जिंदगियों को बचाने का कार्य किया। केदारनाथ में हुए ऐतिहासिक कार्यों के लिए नरेंद्र मोदी का आभार करने के बजाए कांग्रेस के लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं।

लटवाल ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, वहीं जनहित के मामलों को तुरंत प्रभाव से पूरा करने के मामले में भी युवा मुख्यमंत्री सबसे आगे कई विकास योजनाओं का उनके द्वारा निर्माण किया जा रहा है। कई विकास योजनाओं को पूर्ण किया गया है।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना पुलिस की 4600 पे ग्रेड की मांग युवाओं को रोजगार देने का प्रयास सहकारिता के माध्यम से गरीब किसान बेरोजगार लोगों को 0% ब्याज की दर पर ऋण उपलब्ध कराने की योजना सहित कई विकास परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं और 2022 में पुनः सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। इसी कारण कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े सभी नेताओं का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है और वह लोग अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments