यहां अपने कुछ साथियों के साथ बाड़ीबगीचा में किराये पर रह रहे एक नेपाली श्रमिक की मकान की छत से गिरने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का गोविंद 45 साल अपने कुछ अन्य साथियों के साथ यहां बाड़ीबगीचा में किराये के आवास पर रहता था। बीती रात वह अचानक दो मंजिला भवन की छत से नीचे गिर पड़ा। इस दौरान काफी खून बह जाने से उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। मौत का कारण हेड इंजरी व अत्यधिक रक्त रक्तस्राव बताई जा रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।