HomeUttarakhandBageshwarजंगल जले, ना खेत ! ऐसी ग्राम सभा को मिलेंगे 01 लाख...

जंगल जले, ना खेत ! ऐसी ग्राम सभा को मिलेंगे 01 लाख : सुरेश गड़िया

ADVERTISEMENTSAd

विधायक सुरेश गड़िया ने दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि फायर सीजन में जिन ग्राम पंचायतों के सेवित गाँव व जंगलों में आग नही लगेगी उन्हें प्रोत्साहन के रूप में एक—एक लाख रुपये दिए जाएंगे। श्री गड़िया तहसील के खर्किया उनिया गैर में शुक्रवार को जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में आयोजित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

कपकोट के उगिया खरकिया में शिविर
कपकोट के उगिया खरकिया में शिविर

तहसील कपकोट के सुदूर हिमालयी क्षेत्र उगिया खरकिया में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर विधायक गढ़िया ने महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उस ग्राम सभा को एक लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की, जिन ग्राम के किसी खेत में वनाग्नि की घटना ना घटित हो। साथ ही कहा कि राज्य में पर्यटन क्षमता में वृद्धि के प्रयासों पर जोर दिया।

कपकोट के उगिया खरकिया में शिविर

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शिविर का निरीक्षण करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका यथासंभव समाधान करें। उन्होंने कहा कि “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आम आदमी तक सरकारी सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित करना है। साथ ही जिलाधिकारी ने नागरिकों को सरकारी योजनाओं जैसे वीर चंद सिंह गड़वालि का लाभ उठाने, होमस्टे के लिए सब्सिडी प्राप्त करने एवं राज्य में उपलब्ध विशाल पर्यटन संभावनाओं का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, अविवाहित महिला एवं तीलू रौतेली पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जाने, चिकित्सा विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए जाने तथा राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्माण एवं म्यूटेशन के मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, कृषि, उद्यान, जलापूर्ति, परिवहन, सैनिक कल्याण, पर्यटन, लोक निर्माण एवं सेवा योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव, प्रशासक ब्लॉक गोविंद सिंह दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य वाछम कमला आर्या, प्रशासक ग्राम प्रधान वाछम कमला देवी, डोला महेश दानू, किलपारा हिमती देवी, स्वरुप सिंह कर्मयाल, आनंद मेहता, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी अनिल सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं जनपदस्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments