HomeNationalआज होने वाली NEET-PG परीक्षा स्थगित, NTA के डायरेक्टर हटाए गए

आज होने वाली NEET-PG परीक्षा स्थगित, NTA के डायरेक्टर हटाए गए

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने सुबोध कुमार सिंह को NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल (DG) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रदीप सिंह खरोला को नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। सरकार ने NEET-UG में पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच CBI को सौंपी है। UGC-NET पेपर लीक की जांच भी CBI कर रही है।

आज 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) कराता है। 300 शहरों के 1000 से ज्यादा सेंटर पर यह एग्जाम होना था। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments