नायब सैनी हरियाणा के CM बने रहेंगे; कल दूसरी बार शपथ लेंगे

चंडीगढ़ | हरियाणा में नायब सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बुधवार को पंचकूला में भाजपा की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया…

Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ | हरियाणा में नायब सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बुधवार को पंचकूला में भाजपा की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

BJP विधायक दल अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे। कल गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

मीटिंग में अमित शाह सभी विधायकों को BJP के चुनाव में रखे संकल्प के बारे में बता रहे हैं। उन्हें भाजपा की नई सरकार बनने पर जनता की उम्मीदों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें भाजपा की तरफ से हरियाणा के विकास के लिए तय किए लक्ष्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं। शाह ने सभी विधायकों को कहा कि उन्हें 100 दिन का प्लान बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *