HomeUttarakhandAlmoraनवरात्रि नारी शक्ति उत्सव मनाया, घर-घर कन्या पूजन

नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव मनाया, घर-घर कन्या पूजन

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा में संस्कृति विभाग का रामशिला मंदिर में भव्य कार्यक्रम

  • बागेश्वर में चंडिका मंदिर में डीएम अनुराधा ने किया कन्या पूजन

अल्मोड़ा/बागेश्वरः आज चैत्र नवरात्र की नवमी पर्व पर घर-घर में कन्या पूजन हुआ। इसके अलावा संस्कृति विभाग द्वारा नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव मनाते हुए कन्या पूजन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। अल्मोड़ा में प्रसिद्ध रामशिला मंदिर में यह कार्यक्रम हुआ जबकि बागेश्वर में चंडिका देवी मंदिर में जिलाधिकारी अनुराधा ने कन्या पूजन किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अल्मोड़ाः मल्ला महल अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन रामशिला मंदिर में रामनवमी के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा ’नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव’ आयोजित किया गया, जिसमें कन्या पूजन समेत अन्य कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार कुलदीप पांडे एवं गुंजन पांडे ने कन्या पूजन कर किया। इस कार्यक्रम में कुमांउ की लोककला एवं लोकगीत के संरक्षण में योगदान देने के लिए नयननाथ रावल, संतराम एवं आनंदी देवी को सम्मानित किया गया। वहीं भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा भगवान राम एवं मां दुर्गा पर आधारित कत्थक, भरतनाट्यम एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कत्थक नृत्य का निर्देशन चंचल तिवारी, भरतनाट्यम का पूजा अंडोला व संगीत का जीवन चंद्र ने किया। तबले पर संगत राजेंद्र नयाल, सुनिल कुमार, ऋतु जोशी व प्रदीप द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय ने किया।

इसके अलावा हर वर्ष की भांति रामशिला मंदिर में नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धाुल पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना की। साथ ही संस्कृति विभाग के कन्या पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. चंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार बेरीनाग दिनेश कुटौला, शिवराज सिंह बिष्ट, जन्मेजय तिवारी, सुरेंद्र सिंह, रेखा तिवारी, भवान सिंह, दीपक कुमार, शिवराज सिंह व अर्जुन सिराड़ी आदि अनेक लोग शामिल रहे।

बागेश्वरः चैत्र नवरात्र की नवमी पर आज यहां भक्तों ने कन्या पूजन किया। छोटी बच्चियों का आशीर्वाद लिया। जहां भगवान राम के जन्मदिन को लेकर रामनवमी मनाया। वहीं दूसरी ओर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की आराधना की। भक्तों ने नवरात्र करने के बाद हवन कर कन्या पूजन कर्मा देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की। चंडिका मंदिर परिसर पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कन्या पूजन किया। छोटी-छोटी बच्चियों को भोज कराया और उन्हें बेहतर पकवान और दक्षिणा प्रदान की। वहीं, घरों में भी व्रत कर रही महिलाओं ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां के कन्या रूप में पूजन करने से मनोवांछित सभी कामनाएं पूरी होती है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की। देवी मंदिर कोट भ्रामरी, पालड़ीछीना मैच्यूला मैया, कांडा कालिका मंदिर, भद्रकाली, बदियाकोट में भगवती आदि मंदिरों में भक्तों ने कुल देवी की पूजा की। जागरण, भजन-कीर्तन, मंत्र जाप किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments