HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर के नवनीत जोशी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी की लहर

बागेश्वर के नवनीत जोशी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी की लहर

ADVERTISEMENTS

वर्तमान में अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला के निवासी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। यहां ग्राम खाकर निवासी नवनीत जोशी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। नवनीत जोशी ने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से पासआउट होकर लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया।

वर्तमान में कर्नाटक खोला अल्मोड़ा के निवासी नवनीत ने हाईस्कूल वीरशिवा एवं इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा से किया। इसके पश्चात उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) परीक्षा उत्तीर्ण की और देशभर में आयोजित पीएसबी आउट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सेना में चयनित हुए।

नवनीत के पिता मुकेश चंद्र जोशी पावर कॉर्पोरेशन बागेश्वर में कार्यरत हैं जबकि माता सुनीता जोशी एक गृहिणी हैं। माता-पिता के साथ-साथ पूरे परिवार की मेहनत और प्रेरणा के बल पर नवनीत ने यह मुकाम हासिल किया।

नवनीत की देश सेवा के प्रति रुचि बचपन से ही थी। उनके दादा स्व. पूरन चंद्र जोशी भी सेना में कार्यरत रह चुके हैं। ऐसे सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले नवनीत ने भी सेना में अधिकारी बनकर परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।

लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही गांव खाखर व कर्नाटक खोला में हर्षोल्लास का माहौल है। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने नवनीत और उनके परिवार को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments