HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः कुमाऊंनी के वरिष्ठ रचनाकार नवीन बिष्ट को मिलेगा कुमाऊंनी नाटक...

अल्मोड़ा न्यूजः कुमाऊंनी के वरिष्ठ रचनाकार नवीन बिष्ट को मिलेगा कुमाऊंनी नाटक लेखन पुरस्कार-2020

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के उन्नयन को प्रयासरत संस्था ”कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी अल्मोड़ा” ने ‘गंगा अधिकारी स्मृति नाटक लेखन पुरस्कार-2020’ की घोषणा कर दी है। संस्था के सचिव एवं कुमाऊंनी मासिक पत्रिका पहरू के संपादक डॉ. हयात सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार कुमाऊंनी भाषा में नाट्य लेखन को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार कुमाऊंनी के उत्कृष्ट लेखक एवं अल्मोड़ा निवासी नवीन बिष्ट को प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान उन्हें उनकी नाट्य रचना ”बिरत्वाइ” के लिए प्रदान किया जा रहा है।
डा. रावत ने बताया कि इस पुरस्कार के चयन के लिए संस्था ने एक समिति गठित की थी। चयन समिति में प्रो. केसी जोशी, डॉ. कुंदन रावत व नीरज पंत शामिल थे। आकलन के बाद समिति की सर्वसम्मति से नवीन बिष्ट की नाट्य कृति को पुरस्कार के लिए चुना गया। संस्था के सचिव डा. हयात सिंह रावत ने सेवानिवृत्त शिक्षक केपीएस अधिकारी ( द्वाराहाट ) का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया है कि नाट्य लेखन के इस पुरस्कार के लिए श्री अधिकारी द्वारा ही आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवीन बिष्ट को यह पुरस्कार अगले माह आयोजित होने वाले कुमाउंनी भाषा सम्मेलन में प्रदान किया जायेगा।
यहां उल्लेखनीय है कि कुमाऊंनी रचनाकार नवीन बिष्ट कुमाऊंनी में कविता, कहानी, नाटक आदि विधाओं में लगातार लेखन करते आ रहे हैं। उनके द्वारा कुमाउंनी जन जीवन, संस्कृति और भाषा आधारित कई नाटकों की रचना भी की गई है। उनकी नाट्य कृति विरत्वाइ में लोकगाथा आधारित बाला गोरिया, बैरागी कल्याण, राजुला मालूशाही, नारद मोह चार नाटक शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments