HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: राष्ट्रसेवा व जनसेवा सर्वोपरि - बिट्टू कर्नाटक, कपीना में कांग्रेस सेवादल...

अल्मोड़ा: राष्ट्रसेवा व जनसेवा सर्वोपरि – बिट्टू कर्नाटक, कपीना में कांग्रेस सेवादल का ध्वज बंधन कार्यक्रम

अल्मोड़ा। रविवार को केडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल कपीना अल्मोड़ा के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी तादाद में जुटे। जहां उन्होंने विधिवत कांग्रेस सेवादल का ध्वज बन्धन के कार्यक्रम मनाया। मुख्य अतिथि एनआरएचएम उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, अति विशिष्ट अतिथि सेवादल के प्रदेश महामंत्री दान सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि अनुशासन समिति सेवादल के प्रदेश सचिव लावण्य पंत तथा कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक हरीशसिंह बनौला की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इसके बाद सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित किये गए और राष्ट्र के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने राष्ट्रसेवा व जनसेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सेवाभाव ही सेवादल का मुख्य उद्देश्य है। जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर हमें समर्पित भाव से हमारा मुख्य लक्ष्य सदैव राष्ट्र सेवा तथा वर्तमान में चल रहे कोरोनाकाल में आम लोगों की सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति दी, तभी हम आज आजाद भारत मेें सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शत्रु आज देश की सीमाओं पर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हम सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कोरोना रूपी महामारी के संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमारा दायित्व बढ़ जाता है और हमें संगठित होकर राष्ट्र हित में लगना होगा। अपने राज्य के युवाओं को सही दिशा देने, रोजगार के लिये कदम उठाने व युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर लाने की दिशा में कार्य करने होंगे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा चलाये गए अभियान को आगे बढ़ाकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम करना होगा। कोरोना के कारण अपने गांवों मंें वापस लौटे लोगों की चिंता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के फलों व साग-सब्जियों को बढ़ावा देना होगा, क्योंकि आज पूरे राज्य में हजारों की तादात में लोग वापस अपने गांव आ चुके हैं और अब उन्हें रोजगार देना केन्द्र व राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी युवाओं को जोड़कर उनके रोजगार की दिशा खोलने के लिए कदम उठाने होंगे।
सेवादल के प्रदेश महामंत्री दानसिंह नेगी ने सेवादल के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए सेवादल के मुख्य उद्देश्य और सेवादल के महत्व पर चर्चा की। साथ ही कोरोना काल में लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिला मुख्य संगठक हरीश सिंह बनौला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज नई पीढ़ी को सेवादल के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण और वर्तमान में कोरोना से लडने के लिये आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेवादल सही मार्ग प्रशस्त कर जरूरतमंदों की सहायता कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, गिरीश बिष्ट, देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, प्रमोद तिवारी, अमन अंसारी, डा. करन कर्नाटक, हेेम जोशी, प्रधान गौरव काण्डपाल, प्रधान मोहित जोशी, नन्द किशोर, राकेश बिष्ट, रोहित शैली, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश काण्डपाल, सुमित जोशी, प्रयाग दत्त जोशी, संजय बाल्मिकी, अभिषेक बनौला, पंकज कनवाल, सन्तोष जोशी, प्रकाश मेहता, हृदयेश तिवारी, जितेन्द्र काण्डपाल, जितेन्द्र गोस्वामी, भरत सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, मोहित जोशी, धीरज बिष्ट, शेखर बिष्ट, मनीष बिष्ट, रोहित बिष्ट, सुमित बिष्ट, अमरसिंह बोरा, सचिन नयाल, प्रदीप जड़ौत समेत सेवादल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments