✒️ वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य ने किया झंडारोहण
सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी। वन विभाग के नथुवाखान रेंज में राष्ट्र के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति से ओत—प्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य ने झंडारोहण किया।
वन क्षेत्राधिकारी ने 26 जनवरी के आयोजन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आम जनता के बीच देश भक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य के अलावा फॉरेस्टर बृजेश विश्वकर्मा, पद्मादत्त पाण्डेय, संजय कुमार टम्टा, वन आरक्षी प्यूड़ा विपिन बिष्ट, वन आरक्षी हरतोला दीपक और वन आरक्षी कपिलेश्वर रमेश चंद्र मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।