HomeBreaking Newsनैनीताल : NH 87/109 - कैंची धाम से क्वारब के बीच रात...

नैनीताल : NH 87/109 – कैंची धाम से क्वारब के बीच रात में यातायात बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग 87/109 से कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि समय यातायात बंद

नैनीताल/हल्द्वानी/भवाली | भारी बारिश से पहाडी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 विस्तार (नया 109) कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय आतिथि से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

भवाली से रामगढ़ होते हुए क्वारब वैकल्पिक मार्ग

उपजिलाधिकारी कैंची धाम विपिन पंत ने बताया कि भारी वर्षा के कारण लगातार पत्थर गिरने से मार्ग में दुर्धटना की सम्भावना बनी हुई है जिसे देखते हुए यातायात को कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय शुक्रवार से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बन्द किया है। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात के वैकल्पिक मार्ग के रूप में भवाली से रामगढ़ होते हुए क्वारब मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

जारी आदेश में बताया गया….

उपरोक्त विषयक सहायक अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लो.नि.वि. हल्द्वानी के द्वारा अपने कार्यालय के पत्र संख्या – 69 / 4 सी0 दिनांक – 13.09.2024 द्वारा अवगत कराया गया है कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग – 87 विस्तार ( नया 109 ) ज्योलीकोट- खैरना – क्वारब मोटर मार्ग के कि.मी. 26 ( पाडली), किमी. 33 (फॉग प्वांइट ) एवं कि.मी. 38 (छड़ा) में भारी बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग पर दुर्घटना की सम्भवना बनी हुई है। जिस हेतु सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत दिनांक 13 व 14 सितम्बर, 2024 को मार्ग में यातायात को कैची धाम से क्वारब के मध्य पूर्ण रूप से बन्द किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है तथा उक्त के सम्बन्ध में राजस्व उप निरीक्षक मझेडा से भी सूचना प्राप्त की गयी उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-87 विस्तार ( नया 109 ) मे जगह-जगह पत्थर गिरने का भय बना हुआ है जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग – 87 विस्तार (नया 109 ) क्वारब से भवाली दोनों ओर बन्द / परिवर्तित किये जाने का अनुरोध किया गया है।

अतः क्षेत्रान्तर्गत अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत क्वारब से भवाली के मध्य यातायात मार्ग दिनांक 13 व 14 सितम्बर, 2024 को पूर्ण रूप से बन्द किया जाता है जिस हेतु आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने स्तर से चौकी इंचार्ज खैरना / क्वारब को उपरोक्त स्थान पर दोनों ओर से यातायात को बन्द / परिवर्तित करने हेतु निर्देशित करे। मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात का संचालन वैकल्पिक मार्ग के रूप में भवाली से रामगढ़ होते हुए क्वारब मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments