HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : बाइक पर फर्राटा मार रहे थे तीन नाबालिग, अभिभावक पर...

नैनीताल : बाइक पर फर्राटा मार रहे थे तीन नाबालिग, अभिभावक पर मुकदमा

ADVERTISEMENTSAd

नाबालिगों के वाहन चलाने पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा सख्त

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों को गंभीरता से लिया है। आज घोड़ा स्टैंड बारपथ्थर मल्लीताल के पास से बाइक पर सवार 3 बच्चे मल्लीताल जाते मिले। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर बच्चों के अभिभावक पर 34,500 का चालान कर दिया। पूछताछ में यह तीनों बच्चे हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्र निकले।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद पंत ने कार्रवाई की।

हाईस्कूल के छात्र हैं तीनों नाबा​लिग

मय पुलिस टीम चैकिंग के दौरान घोड़ा स्टैंड बारपथ्थर मल्लीताल के पास चैकिंग के दौरान 03 बच्चे एक मोटरसाइकिल संख्या UK04E9957 पर सवार होकर मल्लीताल की ओर जा रहे थे। वाहन चालक की उम्र 15 वर्ष बताई गई और बताया कि वे हाईस्कूल का के छात्र हैं। उक्त वाहन को सीज कर 34,500 का चालान न्यायालय किया गया।

बालक के पिता द्वारा नाबालिग को वाहन चलाने देने पर एमवी एक्ट की धारा 199 ए के तहत अपराध है। उक्त संबंध में वाहन स्वामी के विरुद्ध मल्लीताल थाने में धारा 199ए के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

SSP नैनीताल की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील करी कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह एक दंडनीय अपराध है और इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिससे न केवल बच्चों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी प्रभावित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments