HomeBreaking NewsNainital: बीते 24 घंटों में हल्द्वानी में सर्वाधिक बारिश, नैनीताल दूसरे नंबर...

Nainital: बीते 24 घंटों में हल्द्वानी में सर्वाधिक बारिश, नैनीताल दूसरे नंबर पर

ADVERTISEMENTS

जनपद में आधे दर्जन मार्ग बंद, यातायात बाधित

नैनीताल। बीते 24 घंटे में हुई बारिश से जन जीवन अस्त—व्यस्त हो गया है। हालांकि किसी किस्म की गंभीर क्षति की सूचना नहीं है। सर्वाधिक बारिश हल्द्वानी में तथा सबसे कम कैंचीधाम में दर्ज की गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आपतकालीन केंद्र नैनीताल से जारी सूचना के अनुसार नैनीताल, हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर, धारी, कैंचीधाम, बेतालघाट व खनस्यू में आज बुधवार को बादल छाए हुए हैं और बारिश का मौसम बना है। वहीं, बीते 24 घंटे में हुई बारिश की यदि चर्चा करें तो हल्द्वानी में सर्वाधिक 96 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।

इसके अलावा नैनीताल में 70 एमएम बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश विगत 24 घंटे में हुई है। कई क्षेत्रों का रेन गेज उपलब्ध नहीं हो पाया है। बारिश के चलते जनपद अंतर्गत 01 राज्यमार्ग व 06 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं।

यह मोटर मार्ग हैं बंद

राज्य मार्ग 71 रामनगर भंडारपानी मोटर मार्ग बंद हो चुका है। वहीं, यदि ग्रामीण मार्गों की बात करें तो देवीधुरा—सौड़, फतेहपुर—बेल, देवली—महतोली, हरीशताल मोटर मार्ग तथा खुजेटी—भोनरा मोटर मार्ग भारी बारिश के बाद आए मलबे से बंद है।

समाचार लिखे जाने तक तमाम क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति सामान्य बताई गई है। साथ ही नदी—नाले भी फिलहाल नियंत्रण में हैं। संबंधित खंडों द्वारा मार्ग खोलने की कार्रवाई भी गतिमान है।

यह भी जानिए

हल्द्वानी में अब तक की सबसे अधिक बारिश 312 मिलीमीटर (mm) एक दिन में दर्ज की गई है, यह बारिश 2023 में अगस्त के महीने में हुई थी। इस बारिश ने 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और हल्द्वानी में भारी तबाही मचाई थी।

2023 में अगस्त में, हल्द्वानी में 312 मिमी बारिश हुई थी, जो एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। यह बारिश इतनी भीषण थी कि इसने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।बारिश के कारण शहर में जलभराव और उफान जैसी समस्याएं हुईं थीं। इससे पहले, 2023 में ही, हल्द्वानी में 165 मिमी बारिश एक दिन में दर्ज की गई थी। 2025 में, जून के महीने में 53 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 2025 में, जून के अंत में, 30 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 2025 में, मई के

पानी—पानी शहर

आज बुधवार दोपहर में भी करीब दो घंटे बारिश हुइ। जिसने शहर की व्यवस्था को प्रभावित किया। पानी—पानी हल्द्वानी शहर दिखने लगा। नाले ओवरफ्लो हो गई। रक्सिया, कलसिया और देवखड़ी नाले में भी जल का तेज बहाव रहा। मेयर गजराज बिष्ट नगर निगम की टीम के साथ JCB लेकर प्रभावित इलाकों को गये और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।महीने में, 36 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

हल्द्वानी में सर्वाधिक बारिश, यहां देखिए रिकार्ड —

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments