HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : बिना ठोस कारण 524 सफाई कार्मिकों को जारी किए नोटिस

नैनीताल : बिना ठोस कारण 524 सफाई कार्मिकों को जारी किए नोटिस

ADVERTISEMENTS

उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने पालिका की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

नैनीताल में जल्द महर्षि वाल्मिकी चौक बनाने की घोषणा

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने पालिका द्वारा 524 स्वच्छता कर्मचारियों के आवास खाली करने व किराया वसूलने के नोटिस जारी करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना ठोस कारण के नोटिस जारी न किए जाएं। साथ ही बिना किसी नोटिस या स्पष्टीकरण के स्वच्छता कर्मचारियों को न हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनीताल में जल्द महर्षि वाल्मिकी चौक बनाया जाएगा, जिस पर स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने पंत पार्क में महर्षि वाल्मिकि चौक बनाने और विधायक निधि से मूर्ति बनाने की बात कही।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने नैनीताल क्लब में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं वेतन एवं सुरक्षा उपकरण समय से देने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने बैठक में अनुपस्थित और बिना तैयारी के आने वाले अधिकारियों पर नाजारगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने मुख्य रुप कर्मचारियों को मिलने वाले पीएफ, ईएसआई औऱ मानकों के अनुसार मिलने वाले वेतन की विस्तृत जानकारी ली। कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं का लाभ स्वच्छता कर्मचारियों को मिले। इसके साथ ही समाज कल्याण, नगर निगम, पालिका समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को माह में एक से तीन बार बहुउद्देशिय शिविर लगाने और व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे की कर्मचारी अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों को समय से सभी सुरक्षा और बरसात से सभी सुरक्षा उपकरण देने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष ने ली नमस्ते योजना की विस्तृत जानकारी

इस दौरान सभी नगर पालिका के अधिकारियों को मृतक आश्रितों को समय से नौकरी, सेवा निवृत्त को समय भुगतान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नियमित कर्मचारियों के समय से गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया हेतु सभी विभाग अपने स्तर से शिविर लगाकर कर कार्ड आदि बनाने का कार्य करें। उन्होंने नमस्ते योजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां पद के सापेक्ष कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, समाज कल्याण मोहम्मद चांद, ईओ नगर पालिका नैनीताल द्वितीय विनोद सिंह जीना, ईओ लालकुआं राहुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भवाली पंकज अद्वैती समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments