नैनीताल। सरोवरनगरी के नजदीक थापला गांव में शुक्रवार सुबह एक हादसे में ग्राम प्रधान के दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के अनुसार थापला गांव निवासी नीमा नेगी अपनी पंचायत की प्रधान भी हैं। आज सुबह उनके घर के बाहर खड़ी उनके भतीजे ईश्वर नेगी की गाड़ी के पीछे उनका दो वर्षीय बेटा जा छिपा। अचानक इश्वर ने पिकअप स्टार्ट की और बैक गेयर लगा दिया। इससे नीमा नेगी पत्नी दीपक नेगी को बेटा गाड़ी के नीचे आ गया। परिजनों ने बच्चे को जैसे तैसे नैनी ताल के बीडी पांडे चिकित्यालय पहुंचाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें