HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : इनका करें अटैचमेंट समाप्त और इन अध्यापकों का रोके स्थानांतरण...

नैनीताल : इनका करें अटैचमेंट समाप्त और इन अध्यापकों का रोके स्थानांतरण – जिलाधिकारी

भीमताल/नैनीताल| जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि एक बच्चे के जीवन में एक शिक्षक ज्ञान देने का काम करता है और यही ज्ञान उसके बेहद काम आता है। जो लोग पढ़-लिख नहीं पाते हैं, वे ज्ञान प्राप्त न करने का दर्द काफी अच्छे से समझ सकते हैं। इसलिए हमारे जीवन में एक शिक्षक बेहद जरूरी है, जो हमें ज्ञान देने का काम करता है और इसी की बदौलत हम अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं। इसके लिए शिक्षकों को अपनी भूमिका ईमानदारी से निभानी चाहिए।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण बच्चों के भविष्य को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत को निर्देश दिये है कि जिन अध्यापकों का स्थानान्तरण वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों से चुका है उन स्थानान्तरणों पर तुरन्त कमेटी बनाकर रोक लगाई जाए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है कि मैदानी क्षेत्रों में जिन विद्यालयों में सरप्लस अध्यापक हैं उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में रिक्त स्थानों पर स्थानान्तरित हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जाए साथ ही अध्यापकों का अटैचमेंट समाप्त किया जाए।

जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों के साथ ही मैदान क्षेत्रों के विद्यालयों में पानी नहीं आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को एक सप्ताह के भीतर विद्यालयों मे पानी की आपूर्ति कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि गौला, नंधौर एवं कोसी नदी में खनन प्रारम्भ होने वाला है, खनन कर रहे मजूदरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधायें दी जांए ताकि बच्चे पढ़ाई की ओर अग्रसर हो सकें।

गर्ब्याल ने मिड डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाए ताकि बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल का मौसम समाप्त हो चुका है जनपद के जिन विद्यालयों में मरम्मत, रंगरोगन आदि कार्य कराने हेतु बजट आवंटित हो चुका है, कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए तथा विद्यालयों की मरम्मत व रंगरोगन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी, ईला कैडा, बीईओ मानसिंह, गीतिका जोशी, अंशुल बिष्ट, तारासिंह, सुलोहिता नेगी के साथ ही जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments