लालकुआं। लगातार होती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब नगर पंचायत ने एक्शन मोड में आ गई है। आज नगर पंचायत कर्मियों ने शहर की विभिन्न सड़कों से अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर बिजली के पोलों पर लगे बोर्ड भी हटाए। नगर पंचायत ईओ राजू नबियाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम ने सड़क पर कब्जा जमाए व्यापारियों को अपनी हद में रहने की नसीहत दी। सफाई नायक श्रीपाल, सोनू भारती, राजा बाल्मीकि और वरूण बाल्मीकि के अलावा अन्य कई नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




