HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ः गर्मी में रोगों से बचाव की नगर पंचायत ने की तैयारी

गरुड़ः गर्मी में रोगों से बचाव की नगर पंचायत ने की तैयारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले की नगर पंचायत गरुड़ ने अब गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए नगर पंचायत ने वार्डों में स्वच्छता अभियान चला दिया है। मौके पर पर्यावरण मित्रों ने लंबे समय से कूड़े से पटी नालियों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

नगर पंचायत गरुड़ के अधिशासी अधिकारी राजेश जोशी के नेतृत्व में इन दिनों स्वच्छता अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। पर्यावरण मित्रों ने लाल पुल के पास कूड़े से पटी नालियों की सफाई की और गरुड़ नदी में वर्षों से जमे कचरे को भी हटाया। इसके अलावा मस्जिद वाली गली की नालियों की भी सफाई की और बैजनाथ क्षेत्र में भी स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया। इस दौरान पर्यावरण मित्र रेखा, पूजा, सपना, रजनी, बबली, सागर, सुमित आदि ने स्वच्छता कार्य किया। ईओ राजेश जोशी ने नगरवासियों से गरुड़ को स्वच्छ बनाने और प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नालियों व नदी में कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments