HomeCrimeउत्तराखंड में मर्डर : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को...

उत्तराखंड में मर्डर : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड की राजधानी से हत्या की सनसनी खबर सामने आ रही हैं, यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के सहसपुर थाना के ग्राम बालूवाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या कर दी। बुधवार को सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गुमान सिंह के रूप में हुई।

दरअसल मृतक गुमान सिंह की बहन पुष्पा देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर थानाध्यक्ष सहसपुर ने मामले की जांच को टीम गठित की। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस पर पुलिस ने रणजीत सिंह नेगी पुत्र बचन सिंह निवासी गजा, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता सेलाकुई देहरादून और आशा यादव पूर्व पत्नी स्व. गुमान सिंह निवासी सेलाकुई देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से दो सिम कार्ड, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल बरामद की।

पूछताछ में मृतक की पत्नी आशा ने बताया कि मेरा पति गुमान सिंह से वर्ष 2013 में तलाक हो गया था। बच्चे पति के पास ही थे। वह बच्‍चों का ख्याल नहीं रखता था। वह लगातार संपत्ति को बेचकर अपने ऐसो आराम पर खर्च कर रखा था।

आशा ने बताया कि इस दौरान उसकी मुलाकात रणजीत सिंह नेगी से हुई। उसने प्रेमी को पति के बारे में बताया। इस पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत मैंने पति को अपने बालूवाला स्थित घर पर बुलाया। उसे खाने में नींद की गोली दी। जब वह सो गया तो उसका गला घोटकर हत्या कर दी।

उत्तराखंड : देहरादून और ऋषिकेश में दर्जनभर जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments