HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: हत्यारोपी पिता-पुत्र हुए गिरफ्तार

Bageshwar Breaking: हत्यारोपी पिता-पुत्र हुए गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

पीटीसी कर्मचाारी नंदन की मौत का प्रकरण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले के थाना झिरौली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज होने के दस घंटे के भीतर हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दाणोंछीना मंदिर के पास से पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि 03 रोज पहले पीटीसी कर्मी नंदन सिंह का खून से सना शव गांव के गधेरे में पड़ा मिला। मामले में मृतक के बेटे ने गांव के ही पिता व पुत्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमा दर्ज कराने के महज दस घंटे के भीतर पुलिस ने हत्यारोपी 62 वर्षीय शेर सिंह पुत्र बीर सिंह व उसके 27 वर्षीय पुत्र बलवंत सिंह निवासीगण ग्राम कभड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह, एएसआई किशन सिंह, जगदीश प्रसाद उमेश पंत व किरन नेगी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments