HomeBreaking Newsमुखानी पुलिस: लामाचौड़ से महिला तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मुखानी पुलिस: लामाचौड़ से महिला तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS

फतेहपुर सहित अन्य इलाकों से तीन अन्य की भी गिरफ्तारी

सीएइर्न रिपोर्टर, हल्द्वानी: मुखानी पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लामाचौड़ तिराहे से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला नाथूपुर पाडली की रहने वाली है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में तीन वारंटियों की भी गिरफ्तारी हुई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि नैनीताल जनपद में नशे की जड़ों पर प्रहार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

लामाचौड़ तिराहे पर घेरा… और फिर हुआ बड़ा खुलासा

मुखानी थाना पुलिस टीम उस समय चौंकन्नी हो गई जब चेकिंग के दौरान एक महिला संदिग्ध हालात में नजर आई। थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने बिना देर किए महिला को रोका और तलाशी ली।

तलाशी में जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया—
👉 महिला के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान चंद्र किरण (पत्नी पुरन चंद्र सागर, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़) के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

नशे पर वार: SSP के अभियान का असर दिखा

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिले में नशे की जड़ों को खत्म करना है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में यह ऑपरेशन लगातार तेज किया जा रहा है।


🔥 48 घंटे में 3 वारंटी गिरफ्तार — पुलिस का कड़ा शिकंजा

सिर्फ नशा तस्करी ही नहीं, बल्कि न्यायालय से बचने वाले भगोड़ों के खिलाफ भी मुखानी पुलिस का अभियान तेज रहा। पिछले 48 घंटों के भीतर पुलिस ने प्रभावी दबिश देते हुए तीन अलग-अलग मामलों के वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों में उत्सव निवास निवासी पृथ्वीराज थापा (पप्पू हड्डी), चौसला फतेहपुर निवासी मोहम्मद अशरफ अली और मुखानी के चौपला चौराहा निवासी बृजेश कुमार शामिल हैं। इन सभी को विभिन्न कानूनी वादों में वांछित होने के चलते गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल कुंदन शाही और महिला कांस्टेबल वर्षा यादव शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments