HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 02 साल से भटक रहे मुच्चू नागा बाबू को मिले...

अल्मोड़ा : 02 साल से भटक रहे मुच्चू नागा बाबू को मिले परिजन

ADVERTISEMENTS

👉 पुलिस ने डिजिटल माध्यम से समझी भाषा

✒️ स्थानीय युवक मुकेश ने निभाई बड़ी भूमिका

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने परिवार से बिछड़ कर 02 वर्षो से भटक रहे आंध्र प्रदेश के व्यक्ति को उसके परिजनों से मिला दिया है। मुच्चू नागा बाबू हिंदी भाषा नहीं समझते थे। अतएव पुलिस ने डिजिटिल माध्यम से भाषा अनुवाद कर उनका नाम—पता जाना।

घटनाक्रम के अनुसार गत 22 नवंबर 2023 को मुकेश सिंह राणा निवासी पीपलधार चौखुटिया एक व्यक्ति को लेकर थाना चौखुटिया आए। जहां उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति हिंदी भाषा नहीं जान पा रहा है और ना हम इसकी भाषा समझ पा रहे हैं। संभवतः यह भटककर यहां पहुंचा है।

थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक अनवर अहमद द्वारा उसे व्यक्ति की भाषा को समझने में आ रही दिक्कत को डिजिटल माध्यम से ट्रांसलेशन कर उसका नाम पता जाना। जिसने अपना नाम मुच्चू नागा बाबू निवासी ग्राम रामराजू पालम थाना गुडुरु जनपद कृष्णा आंध्र प्रदेश बताया। चौखुटिया पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के बताए गए पते के अनुसार उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया।

स्थानीय निवासी मुकेश का बड़ा योगदान

लापता के परिजनों की खोज में मुकेश सिंह राणा द्वारा मानवता दिखाते हुए मुच्चू नागा बाबू को अपने उसके परिजनों के बारे में जानकारी होने तक अपने पास रखने की इच्छा जाहिर की। जिस पर संबंधित व्यक्ति को उनके साथ भेजा गया।

चौखुटिया पुलिस के कोशिश रही सफल

चौखुटिया पुलिस ने मुच्चू नागा बाबू के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क कर उपरोक्त व्यक्ति के बारे में बताया गया, पहचान तस्दीक कराई गई।

परिजनों ने बताई यह कहानी

आज रविवार को मुच्चू नागा बाबू के परिजन चौखुटिया आए। उन्होंने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव में घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चल पाया, उसके बाद से वह अपने स्वजन के मिलने की आशा छोड़ चुके थे। परिजनों द्वारा चौखुटिया पुलिस द्वारा दिखाई गई मानवता की प्रशंसा की गई।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद व कांस्टेबल महेश आर्या शामिल रहे।

राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखंड व यूपी के शटलरों की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments