HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनने से भाजपाईयों में...

सोमेश्वर : महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनने से भाजपाईयों में खुशी की लहर, सूपाकोट गांव के निवासी हैं श्री पांडे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/सोमेश्वर
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्यालय सचिव का जिम्मा महेंद्र पांडे को सौंपे जाने से अल्मोड़ा जिले खासकर सोमेश्वर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मालूम हो कि श्री पांडे सोमेश्वर तहसील के सूपाकोट गांव के मूल निवासी हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल महेंद्र पांडे मूल रूप से ​अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील के रनमन क्षेत्र के ग्राम सूपाकोट निवासी हैं, हालांकि वे हिमाचल में पले और उन्होंने वहीं पढ़ाई की। आरएसएस के समर्पित सिपाही पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परि के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिमाचल संघ के संगठन महामंत्री रह चुके हैं। अब उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। उन्हें पार्टी में उच्च ओहदा मिलने से जिले के खासकर सोमेश्वर क्षेत्र के भाजपा नेताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। क्षेत्र के पार्टी नेताओं का कहना है कि महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को ज्यादा मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता ज्यादा ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह पिल्खवाल, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल ने बेहद खुशी जाहिर की है। सोमेश्वर क्षेत्र के भाजपाई खासे खुश हैं। सूपाकोट निवासी महेंद्र पाण्डे के भाजपा की राष्टीय कार्यकारिणी में कार्यालय सचिव बनने से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी की लहर है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, सुन्दर राणा, चन्दन विष्ट, उमेश मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल राना, दीवान बोरा, प्रमोद कुमार, पुष्कर मेहता, विशन रावत, रमेश पाण्डे, बंशीधर जोशी, कैलाश जोशी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, हरिहर उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments