HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़: महत्वपूर्ण बैठक छोड़ दुर्घटना स्थल रवाना हुए सांसद

पिथौरागढ़: महत्वपूर्ण बैठक छोड़ दुर्घटना स्थल रवाना हुए सांसद

ADVERTISEMENTSAd

👉 दुर्घटना पर दुख जताया, कहा— दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ सरकार

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़: धारचूला—गुंजी मोटरमार्ग में लमारी व बूंदी के बीच गत दिवस हुई वाहन दुर्घटना पर अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ से लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दु:खद हादसे की सूचना मिलने के बाद सांसद दुर्घटना स्थल को रवाना हुए।

सांसद अजय टम्टा को आज भाजपा की पिथौरागढ़ में हो रही बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ रहना था। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हो रही है, मगर सांसद अजय टम्टा इस महत्वपूर्ण बैठक को छोड़कर संगठन की अनुमति लेकर दुर्घटना स्थल को रवाना हुए। जहां पहुंचकर उन्होंने प्रशासन से मृतकों का दुर्घटनास्थल पर पोस्टमार्टम व पंचनामे की कार्यवाही करने निर्देश दिये। साथ ही मृतकों का अंतिम संस्कार उनके परिजनों की उचित सलाह के अनुसार कराने को कहा। सांसद ने प्रभावित लोगों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments