HomeNationalओमिक्रॉन के बढ़ते कदम - 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात

ओमिक्रॉन के बढ़ते कदम – 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन समेत कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम समेत 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात किए हैं, जो प्रतिदिन शाम को अपनी रिपोर्ट देंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में केंद्रीय दल तैनात किए गए। ये दल प्रतिदिन शाम बजे अपनी रिपोर्ट देगें।

मंत्रालय ने कहा है कि ये दल उन राज्यों में तैनात किए गए हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के समाचार मिल रहे हैं या और ओमिक्रॉन के मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा ये दल उन राज्यों में भी भेजे गए हैं जहां कोविड टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम है। ये दल कोविड टीकाकरण, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, कोविड परीक्षण और जीनोम सीक्वेंसिंग आदि मामलों को देखेंगे।

उत्तराखंड : 73 हैडमास्टर बने प्रिंसिपल, नए स्कूलों में मिली तैनाती – देखें लिस्ट

उधम सिंह नगर ब्रेकिंग : सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments