HomeUttarakhandNainitalराइंका गरजौली में मातृ सम्मेलन, बाल सखा कार्यक्रम, मनमोहक प्रस्तुतियां

राइंका गरजौली में मातृ सम्मेलन, बाल सखा कार्यक्रम, मनमोहक प्रस्तुतियां

ADVERTISEMENTS

✒️ सुधारीकरण कार्य के लिए विधायक ने की 03 लाख देने की घोषणा

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट

राजकीय इंटर कॉलेज गरजौली में आयोजित मातृ सम्मेलन व बाल सखा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची विधायक सरिता आर्य का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यालय में सुधारीकरण कार्य हेतु 03 लाख रुपए देने की घोषणा की।

राजकीय इंटर कालेज गरजौली में प्रतिभा दिवस के अंतर्गत मातृ दिवस सम्मेलन व बाल सखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य ने शिरकत की। प्रभारी प्रधानाचार्या द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसी के साथ विधायक सरिता आर्य व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र रोहित को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्या ने विधायक को विद्यालय की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। विधायक सरिता आर्य ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक ने राइका गरजौली के लिए में सुधारीकरण कार्य के लिए तीन लाख रुपए की घोषणा की। विद्यालय प्रबंधन ने विधायक सरिता आर्य का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, महामंत्री देवेंद्र बोहरा, कन्नू गोस्वामी, बीएमएम कमलेश जलाल, मीना बिष्ट, हीरा गिरी ग्राम प्रधान जोग्याडी, भावना गरजौला ग्राम प्रधान गरजौली, प्रभारी प्रधानाचार्या प्रतिभा ग्वाल व सभी शिक्षक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments