बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : तीन बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार

0
  • पत्नी को घर वापस लेने गई पति की कर दी प्रेमी ने पिटाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

एक बुढ़ापे की दहलीज की तरफ बढ़ रही एक महिला को इश्क का रंग चढ़ गया और वह घर से नाता तोड़ते हुए पति, 19 वर्षीय बेटी समेत तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। आखिर पति व बच्चों ने ढूंढखोज के दौरान उसे प्रेमी के साथ पकड़ लिया। जब उसने पत्नी से घर चलने को कहा, तो प्रेमी मारपीट और गाली—गलोच पर उतर आया।

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां MSC के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

मामला अल्मोड़ा नगर का है। यहां धारानौला क्षेत्र में बिहार के सिवान जिले का निवासी नंदू प्रसाद करीब 33 सालों से परिवार के साथ रह रहा है। उसके तीन बच्चे हैं और बड़ी बेटी 19 साल की बताई गई है। पिछले दिनों उसकी पत्नी घर से भाग गई। इसके बाद 50 वर्षीय नंदू ने पुलिस में तहरीर दी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

देहरादून ब्रेकिंग : यहां लिसा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, देखें विडियो

जिसमें कहा गया कि काशीपुर के कटोराताल निवासी 31 वर्षीय युवक मोहम्मद दानिश उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इसी बीच ढूंढखोज में उसे पता चला कि उसकी पत्नी प्रेमी दानिश के साथ चितई में रह रही है। उसकी इसकी सूचना पुलिस को दी और नंदू खुद बच्चों के साथ चितई पहुंचा।

क्या आपका खाता भी SBI में है – तो ये खबर आपके लिए है, 180 मिनट तक बंद रहेंगी बैंक की कुछ सेवाएं

नंदू के अनुसार जब चितई में उसने अपनी पत्नी से वापस घर चलने को बोला, तो उसके प्रेमी दानिश ने उसके साथ गाली—गलौच व मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली। इसी बीच मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और पुलिस ने महिला के प्रेमी दानिश को दबोच लिया। उसके खिलाफ महिला का बहला—फुसला कर भगाने, पति के मारपीट व धमकी देने के आरोप में उसके खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हल्द्वानी : एसएसपी ने किए चार उप निरीक्षकों के तबादले

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें