HomeCrimeकलंक कथा: मां पर अपने ही 14 साल के बेटेे का दो...

कलंक कथा: मां पर अपने ही 14 साल के बेटेे का दो साल तक यौन शोषण का आरोप, महिला गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

कडक्कवूर(केरल)। केरल मे एक मां पर अपने ही बेटे का दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि बाद में अदालत ने आरोपी 35 वर्षीय मां को एक लाख रूपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। इस प्रकरण की जांच अदालत ने महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। बच्चे की मेडिकल के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। पीड़ित बच्चा 14 वर्ष का है उसका कहना है कि उसकी अपनी मां उसे दो वर्ष तक यौन संबंध बनाने के लिए बजबूर करती रही।

जब उसने यह बात अपने पिता को बताई तो उसने बच्चे को पुलिस तक पहुंचाया। पीड़ित बेटे ने अदालत में कहा कि मेरी मां ने दो साल तक मेरा यौन उत्पीड़न किया। आरोपी महिला के वकील का कहना था कि इस बच्चे की मां से तलाक लिए बगैर ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके पिता ने ही बच्चे को अपनी मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने के लिए विवश किया।

ब्रेकिंग न्यूज़ : एक दिन की सीएम सृष्टि गोस्वामी पहुंची विधानसभा

केरल के कडक्कवूर थाने में एक 14 साल के बच्चे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां ने दो साल तक वर्ष 2017 से 2019 के बीच उसका यौन शोषण किया। ये आरोप खुद महिला के 14 साल के बेटे ने लगाया। इसके बाद महिला को पुलिस ने पांच जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group join Link

इसके बाद केरल हाईकोर्ट के जस्टिस एस शिर्सी ने गिरफ्तार महिला को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच एक महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपने के लिए कहा है।

इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया। आरोप लगाने वाले पक्ष ने अपनी याचिका में कहा है कि पीड़ित नाबालिग बच्चा शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है। कोर्ट ने बच्चे को उसके पिता से अलग रखने का भी निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उड़ी पुलिस की नींद, खान मार्केट मेट्रो के निकट लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, यह थी वजह

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments