HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 300 से अधिक महिलाओं ने बिट्टू के नेतृत्व में जताया...

Almora News: 300 से अधिक महिलाओं ने बिट्टू के नेतृत्व में जताया विश्वास, पूर्व दर्जा मंत्री ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोडा नगर क्षेत्र के तल्ला दनियां एवं ओढ़खोला मोहल्लों की 310 से अधिक महिलाओं, सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों व युवाओं ने आज कांग्रेस नेता अमन अंसारी, नवाज खान व निजाम कुरैशी के साथ आकर पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और कांग्रेस से नाता जोड़ा।

इनके स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में श्री कर्नाटक ने महिलाओं व अन्य लोगों का नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे उनके भरोसे पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री कर्नाटक ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट करते हुए सभी का स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री कर्नाटक ने कहा कि आज महिलाएं हताशा व निराशा के दौर से गुजर रही हैैं। बालिकाओं एवं युवाओं के रोजगार के लिए अभी तक केंद्र व राज्य सरकारें कोई कार्य नहीं कर सकी।

कांग्रेस से नाता जोड़ने आई महिलाओं में से कई महिलाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा​ कि अल्मोडा विधानसभा को युवा व समाजसेवी नेता की जरूरत है, जो समाज की इमानदारी से सच्ची सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बिट्टू कर्नाटक ने जनसेवा कर एक सच्चे नेता होने का प्रदर्शन किया है। जो सराहनीय है। कई महिलाओं ने कहा कि वे ऐसे ही व्यक्ति को विधायक के रूप में देखना चाहती हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनोला, सभासद राजेंद्र तिवारी, तरंन्नुम बी, प्रतिनिधि राजेश अलमिया, राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस गौरव जोशाल बजेला, जिला अध्यक्ष इंटक गौरव कांडपाल, यंग ब्रिगेड सेवा दल अध्यक्ष मनीष तिवारी, युवा अध्यक्ष मजदूर संगठन अशोक सिंह, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, नगर अध्यक्ष सेवा दल हर्षिता तिवारी, गौरव अवस्थी कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी जिला अध्यक्ष नवाज खान एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अमन अंसारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments