HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एक-एक कमरे में क्षमता से अधिक लोग, रैमजे के आगे...

अल्मोड़ा : एक-एक कमरे में क्षमता से अधिक लोग, रैमजे के आगे घेरे रहते जगह

ADVERTISEMENTS

📌 सभासद अमित साह ‘मोनू’ के साथ कोतवाली पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आए लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा बगैर सत्यापन कराए मजदूरों को काम पर रख लिया जा रहा है। वहीं कई मकान मालिक भी बाहरी लोगों को बगैर जांच किराए पर कमरा दे रहे हैं। यही नहीं, यहां रैमजे इंटर कालेज के आगे रोजना बाहरी मजदूरों की भीड़ जमा रहती है। जिससे महिलाओं और बच्चों को वहां से गुजरने में दिक्कत होती है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू के साथ एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी से मिला। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से सत्यापन के विषय में चर्चा की।

कहा कि ठेकेदार व मकान मालिकों द्वारा अकसर बगैर सत्यापन के मजदूरों और किरायेदारों को रख लिया जाता है। यदि किसी के साथ बहारी राज्यों से आए लोग रह रहे हैं तो उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि एक-एक कमरे में क्षमता से अधिक बाहरी लोग किराये पर रहते हैं। इन लोगों द्वारा नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाई जाती है। इन पर भी दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रैमजे स्कूल (Ramsay Inter College Almora) के पास सुबह के समय तमाम बाहरी मजदूर खड़े होते हैं। उनके द्वारा सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के किसी अन्य स्थान पर खड़े होने की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। अथवा इन लोगों के रास्ता छोड़कर खड़े होने की व्यवस्था की जाए।

प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया की सत्यापन का कार्य गंभीरता पूर्वक चल रहा है। रैमजे स्कूल के पास सुबह खडे़ होने वाले बाहरी मजदूरों के संबंध में नगर पालिका के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया जायेगा। समस्या का समाधान होगा। वार्ता करने वालो में सभासद अमित साह मोनू, सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट, कृष्णा सिंह, गोविंद मटेला आदि शामिल रहे।

Click To Read 👉 ससुरालियों ने की बेरहमी से मारपीट, फट गया कान, गंभीर चोटें

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments