HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत मोर्चा ने किया रक्तदान

अल्मोड़ाः सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत मोर्चा ने किया रक्तदान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः पार्टी के स्थापना दिवस के तहत भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत आज भाजपा के युवा मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में रक्तदान किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट व जिलाध्यक्ष राजा खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा व ग्रामीण मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता रक्तदान शिविर में जुटे और रक्तदान किया।

युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, दिव्यांशु पवार, सिमरन धनिक, दिनेश सिंह खेड़ा, गौरव नैनवाल, हेमंत सिंह बिष्ट ने रक्तदान किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक काम के लिए हमेशा तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर बताया गया कि 10 अप्रैल यानी कल महिला मोर्चा द्वारा वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments